फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, firing, collage, one injured, harayana

हथियारबंद युवकों ने कॉलेज परिसर में की हवाई फायरिंग, एक घायल

Sat, 20 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 20 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजकीय कॉलेज में शुक्रवार को हथियारबंद युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। कॉलेज परिसर में अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद हथियारबंद युवकों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। हमले में युवक घायल हो गया। घायल युवक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर युवक मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर एक छात्र को नामजद कर चार के खिलाफ कॉलेज परिसर में दहशत फैलाने, हमला करने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।   

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ युवक हाथों में हथियार लेकर राजकीय कॉलेज परिसर में घुस आए। कॉलेज परिसर में घुसते ही युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान हथियारबंद युवकों ने कॉलेज में आए कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी संदीप उर्फ एमसी पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। संदीप कॉलेज का छात्र नहीं है। इस हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कॉलेज के छात्र साहिल को नामजद कर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में शुक्रवार को एक छात्र के साथ चार-पांच युवक घुस आए थे। इनमें से दो युवकों के हाथों में डंडे और तीन युवकों के हाथों में हथियार थे। इन लोगों ने कॉलेज परिसर में आते ही तीन हवाई फायरिंग की। इसके बाद इन युवकों ने जुलाना के वार्ड नंबर एक निवासी संदीप उर्फ एमसी पर हमला कर घायल कर दिया। संदीप राजकीय कॉलेज का छात्र नहीं है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश दलाल, प्राचार्य
राजकीय कॉलेज जुलाना।



राजकीय कॉलेज में झगड़े और हवाई फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस झगड़े में संदीप नामक युवक जख्मी हुआ है। पुलिस ने घायल संदीप की शिकायत पर कॉलेज छात्र साहिल और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बलवान सिंह, जुलाना थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed