{"_id":"57d5acb94f1c1bbb61319086","slug":"jind-harayana-crime-news-fake-birth-certificate-one-man-case-file-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के रिकॉर्ड के साथ छेड़खानी कर फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के इंचार्ज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के इंचार्ज डॉ. राजेश गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव दाता सिंह वाला निवासी निर्मल सिंह ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में आवेदन किया था।
विज्ञापन
आवेदन के आधार पर जब उन्होंने निर्मल सिंह का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच की, तो पाया कि रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की है। डॉ. गांधी ने आरोप लगाया कि निर्मल सिंह ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के किसी कर्मचारी के साथ मिलकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने डॉ. राजेश गांधी की शिकायत पर दाता सिंह वाला निवासी निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन