फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, arrest,loot, car, pistel, police station, harayana

थाने से लूटी गई पिस्तौल के बल पर छीनी कार, काबू

Tue, 30 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 30 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव ढाठरथ के निकट एक सप्ताह पहले पिस्तौल के बल पर कार लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी लूटने में प्रयोग की गई पिस्तौल जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पिल्लूखेड़ा थाने से लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पिस्तौल को बरामद कर लिया। गांव खेड़ा खेमावती निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार को टैक्सी के रूप में चलाता है।

24 अगस्त को उसके पास एक व्यक्ति आया और गांव मोहम्मदखेड़ा जाने की बता कही। इस पर वह गाड़ी को किराये लेकर मोहम्मदखेड़ा की तरफ चल पड़ा। जब वह गांव ढाठरथ के निकट पहुंचा तो कार सवार तीन युवक आए और गाड़ी को ओवरटेक करके उसे रोक लिया और पिस्तौल तानकर उसे नीचे उतार दिया और गाड़ी को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में गांव सिंघपुरा निवासी बलिंद्र, गांव कालवा निवासी मोहित, अमित का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी बलिंद्र ने खुलासा किया कि गाड़ी के लूटपाट में प्रयोग की गई पिस्तौल जाट आरक्षण के दौरान पिल्लूखेड़ा थाने से लूटी थी। इसी पिस्तौल के माध्यम से उसने गाड़ी के लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पिल्लूखेड़ा थाने से लूटी गई पिस्तौल को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बलिंद्र ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने में जमा लाइसेंसी रिवाल्वर को लेकर फरार हो गया था। इसी पिस्तौल से उसने 24 अगस्त को ढाठरथ के निकट गाड़ी लूटने में प्रयोग किया। आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पिस्तौल को बरामद कर लिया। आरोपी खुलासा किया है कि वह पिल्लूखेड़ा थाने में लूटपाट के अलावा सरकारी कार्यालय में आगजनी करने की वारदातों में भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed