{"_id":"57cc72644f1c1ba9303177d3","slug":"jind-harayana-accident-child-dead-tractor-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने डेढ़ वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने डेढ़ वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के रामराये गेट पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इसमें डेढ़ वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन सदस्य हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार कैथल जिले के गांव शिमला निवासी रणबीर सिंह रविवार में परिवार के लोगों को बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह रामराये गेट पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया।
इस दौरान पीछे बाइक पर रणबीर की पत्नी नवीन के हाथों से डेढ़ वर्षीय बेटा समर सड़क पर गिर गया और उसे ट्रैक्टर कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसा होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि बाइक पर बैठे रणबीर, उसकी पत्नी नवीन, मां मूर्ति देवी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक बालक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।