{"_id":"58b471584f1c1b965e830d7e","slug":"jind-fire-in-house-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग लगने से घर का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में आग लगने से घर का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से घर में राख हुआ पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव गतौली में चाय बनाते समय सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। इससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और आग पर काबू पाया। गांव गतौली निवासी अनिल के घर में रखे सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह चाय बना रहा था। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में घर में रखा फ्रीज, व फर्नीचर का सामान जल कर राख हो गया।
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड से पहले घर में रखा सामान जल चुका था और आग पर आस पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग बुझाते हुए अनिल को भी काफी चोंटे आई। इससे वो घायल हो गया। परिजनों ने सुलगते सिलेंडर को पास के तालाब में फेंका। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन