फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, fire in factory, fire, damage, harayana

कीटनाशक की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जला

Wed, 05 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 05 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
jind,  fire in factory,  fire, damage, harayana
आग को बुझाने में लगे दमकल विभाग की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गांव धर्मगढ़ रोड पर स्थित कीटनाशक की फैक्टरी में मंगलवार दोपहर बाद आग लग गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग की अधिकता को देखते हुए मतलोडा, असंध व जींद की फायर ब्रिगेडों को सूचित किया गया।


जींद व मतलोडा की गाड़ी आने से पहले ही सफीदों व असंध के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू कर लिया। फैक्टरी के मालिक जितेंद्र गोयल ने बताया कि फैक्टरी में कृषि से प्रयोग की जाने वाली दवाइयों को तैयार किया जा रहा था, कि अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे फैक्टरी में आग लग गई। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जब तक गाड़ी आती तब तक उनका फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि काम कर रहे कर्मचारी भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed