फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, bottle, fire, lesies, harayana

डूमरखां में महिलाओं ने शराब की बोतलों में लगाई आग

Wed, 24 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Wed, 24 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
jind, bottle, fire, lesies, harayana
शराब की बोतलों में आग लगाकर लाठी से वार करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 गांव डूमरखा कलां के लोगों ने मंगलवार को गांव के निकट स्थित अंग्रेजी और देशी शराब का ठेका नहीं हटाने पर शराब की बोतलों को बाहर फेंककर आग लगा दी। गांव की महिलाएं मंगलवार को पावर हाउस लिंक रोड पर स्थित ठेके के पास पहुंची और सेल्समैन को बाहर निकालकर ठेके में रखी शराब की बोतलों को सड़क पर फेंक दिया और बाद में आग के हवाले कर दिया। इसमें शराब की हजारों बोतलें जल गई। महिलाओं ने बताया उन्होंने ठेकेदार को ठेका हटाने की मांग की, लेकिन उसने परमिशन लेटर दिखाकर ठेका हटाने से मना कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब के ठेके के कारण पूरे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और यहां से बहू बेटियों का निकलना मुश्किल हो रहा है। जब प्रशासन और ठेकेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्हें मजबूरन शराब की बोतलों में आग लगानी पड़ी। महिलाओं ने कहा कि उनकी ठेकेदार से कोई लड़ाई नहीं हैं। 
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि डूमरखा कलां गांव के लोगों ने शराब के ठेके में पड़ी शराब को आग लगा दी। पुलिस के पास शिकायत आने पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार के पास इस स्थान पर ठेका स्थापित करने की परमिशन और लाइसेंस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी नरवाना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed