फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Allegation of fraud of Rs 4 crore 80 lakh by opening BEd college in the name of trust

Jind: ट्रस्ट के नाम पर बीएड कॉलेज खोलकर 4.80 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पांच पर केस

Fri, 03 Nov 2023 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 09:16 PM IST
सार

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निदेशक ने शहर थाना नरवाना पुलिस को शिकायत दी। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Jind: Allegation of fraud of Rs 4 crore 80 lakh by opening BEd college in the name of trust
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निदेशक ने ट्रस्ट के नाम पर जींद के गांव काकड़ौद के पास बीएड काॅलेज खोलकर 4.80 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में शहर थाना नरवाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकूला के निदेशक राजीव रत्न ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छोटूराम काॅलोनी निवासी दिलबाग, नरवाना निवासी संजय, ईश्वर सिंगला, निसिंग निवासी सतीश, चंडीगढ़ निवासी शारदा, गांव दबलैन निवासी हरिदत्त शर्मा ने 2007 में सिद्धि विनायक ट्रस्ट बनाकर गांव काकड़ौद के पास सिद्धि विनायक बीएड कॉलेज खोला था।
विज्ञापन


उसी नाम से पेहवा में भी काॅलेज खोला गया था। संस्था के चेयरमैन हरिदत्त का 2017 निधन हो गया और उनकी पत्नी राजकली संस्था की चेयरमैन बन गईं। कुछ समय के बाद उनके बेटे आनंद को चेयरमैन बना दिया गया, जबकि गांव काकड़ौद के काॅलेज को दिलबाग तथा उसके चार साथी चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा तथा संस्था को लेकर आनंद का दिलबाग व उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। इसकी शिकायत हायर एजुकेशन निदेशालय को की गई थी, जिसकी जांच हायर एजुकेशन द्वारा गठित कमेटी ने की। इसमें दिलबाग व उसके चार साथियों द्वारा की गई गड़बड़ी सामने आई है।


संस्था के चेयरमैन आनंद ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने संस्था के साथ वर्ष 2007 से 2023 तक 4.80 लाख रुपये की गड़बड़ी की है। शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि हायर एजुकेशन निदेशालय के अधीक्षक राजीव रत्न की शिकायत पर पुलिस ने दिलबाग, संजय, ईश्वर, सतीश तथा शारदा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed