फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, accident, road accident, one dead, harayana

पेड़ के नीचे खड़े युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Sat, 22 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 22 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
jind, accident, road accident, one dead,   harayana
घटना के बाद विलाप करते हुए परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टोडीखेड़ी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे खड़े एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इसमें गांव रामपुरा निवासी 28 वर्षीय शहजाद खान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल मेें पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मृतक के बड़े भाई रूकनुदीन ने बताया कि उसका भाई शहजाद गांव टोडीखेड़ी मोड़ के पास गाड़ियों के मिस्त्री से मिलने के लिए गया था।
विज्ञापन


इस दौरान वह वार्ड नंबर आठ निवासी अपने साथी विक्की के साथ सड़क किनारे पड़े के नीचे खड़े होकर बातें कर रहा था। जैसे ही विक्की पानी पीने के लिए गया तो, तभी सफीदों की तरफ से पानीपत को जा रहे एक ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चे छोड़ गया। एएसआई कुलदीप ने बताया कि ट्रक को कब्जे में कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed