{"_id":"0e79942d9826821c7b6d786b809e5af8","slug":"imprisonment-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोर हवलदार को तीन साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वतखोर हवलदार को तीन साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों थाने में साढ़े तीन साल पहले झगड़े के मामले से नाम काटने की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत लेने के लिए आरोपी हवलदार को अदालत ने तीन साल की कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत में चले अभियोग के अनुसार 28 मई 2012 को रत्ताखेड़ा निवासी राममेहर ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि उसकी माह गांव में रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था। इसमें उसके बेटे जोनी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया। हवलदार ओमप्रकाश उसका नाम भी इस मामले में शामिल करने का डर दिखा रहा था। हवलदार ने झगड़े के मामले से नाम निकलवाने की एवज में रिश्वत की मांग रह रहा था। इस दौरान उसने पांच हजार रुपये रिश्वत भी दे दी, लेकिन उसके बावजूद उसका नाम एफआईआर में शामिल करने का डर दिखाकर दो हजार रुपये की डिमांड की। विजिलेंस विभाग ने छापामार दल का गठन करके आरोपी हवलदार को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए हवलदार ओमप्रकाश को तीन वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन