{"_id":"62dee6187978ad2cdc719df4","slug":"hisar-police-caught-drug-smuggling-accuseds-near-meham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार पुलिस ने पीछा करके महम के पास नशा तस्करी के आरोपी दबोचे, 1 किलो 480 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: हिसार पुलिस ने पीछा करके महम के पास नशा तस्करी के आरोपी दबोचे, 1 किलो 480 ग्राम अफीम बरामद
Tue, 26 Jul 2022 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:21 AM IST
सार
कब्जे से कार में 1 किलो 480 ग्राम अफीम मिली। महम थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी विनय, नीरज व अशोक हिसार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की हिसार यूनिट ने रोहतक के महम तक नशा तस्करी के आरोपियों का पीछा किया और अफीम के साथ तीन युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों में हिसार जिले के युवक नीरज, विनय व अशोक शामिल है। उनके खिलाफ महम थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की हिसार यूनिट ने दी शिकायत में बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक कार में तीन युवक नशीला पदार्थ लेकर महम से हिसार की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने उनको रास्ते में रोका तो वे वापस महम की तरफ भाग निकले। पीछा करते हुए पुलिस की टीम ने कार को महम के क्रांति चौक गोहाना मोड़ के पास ओवरटेक करके रुकवा लिया।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की के अंदर 1 किलो 480 ग्राम अफीम बरामद हुई। तत्काल पुलिस ने हिसार की इंद्रा कॉलोनी निवासी नीरज, बड़वाली ढाणी निवासी अशोक व कैमरी रोड निवासी विनय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन