फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   hawker ended his life due to Hurt by harassment of financier in Jind

Jind: फाइनेंसर की प्रताड़ना से आहत होकर फेरी लगाने वाले ने दी जान, परिजनों ने रुपया चौक पर शव रख लगाया जाम

Mon, 19 Jun 2023 12:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Jun 2023 12:39 PM IST
सार

मृतक की पत्नी बीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति सतीश ने कुंदन सिनेमा के निकट फाइनेंस करने वाले प्रवीण रेढू तथा विकास रेढू से 15 हजार रुपये के हिसाब से ब्याज पर फाइनेंस करवाया था। बीच में किश्त टूट जाने के कारण ब्याज दस रुपये सैंकड़ा कर दिया गया। तीन दिन पहले दोनों फाइनेंसर उनके घर पर आए थे।

विज्ञापन
hawker ended his life due to Hurt by harassment of financier in Jind
रोड को जाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाइनेंसरों की मारपीट व धमकी से आहत कबाड़ी की फेरी लगाने वाले व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर परिजनों ने सोमवार को रुपया चौंक पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाए परिजनों का कहना था कि आरोपी फाइनेंसरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मृतक परिवार को नौकरी व आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। जाम लगने की सूचना मिलने पर विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा तथा पुलिस मौके पर पहुंची। परिंजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। शहर के व्यस्तम रुपया चौक पर जाम लगने के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


जींद विधायक पहुंचे परिजनों के बीच
जैन नगर निवासी सतीश (48) कबाड़ की फेरी लगा कर अपने परिवार का चला रहा था। दो दिन पहले वह अपनी साइकिल बेच फाइनेंसर की राशि देने घर से निकला था। शाम को सतीश शहर रेलवे स्टेशन के निकट बेसुध हालात में पाया गया। परिजनों द्वारा उसे पहले नागरिक अस्पताल तथा बाद में निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर रविवार दोपहर को सतीश की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
मृतक की पत्नी बीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति सतीश ने कुंदन सिनेमा के निकट फाइनेंस करने वाले प्रवीण रेढू तथा विकास रेढू से 15 हजार रुपये के हिसाब से ब्याज पर फाइनेंस करवाया था। बीच में किश्त टूट जाने के कारण ब्याज दस रुपये सैंकड़ा कर दिया गया। तीन दिन पहले दोनों फाइनेंसर उनके घर पर आए थे। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज की ओर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। दोनों की प्रताडना से आहत होकर उसके पति ने आत्महत्या की है। शहर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर फाइनेंसर प्रवीण रेढू तथा विकास रेढू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हुआ पोस्टमार्टम, रुपया चौक पर शव रख लगाया जाम
सोमवार को नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजन शव को लेकर रुपया चौक पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने पर शहर थाना  पुलिस तथा जींद भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा परिजनों के बीच पहुंचे और परिजनों को हरसंभव उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता तब तक वो जाम नहीं खोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed