फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hatchery stole the staff's bag, attempt to escape, Jind

हैचरी कर्मचारी के बैग चुराकर भागने का प्रयास

Sun, 02 Apr 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 02 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन

सफीदों की सीता श्याम कालोनी में हैचरी के कर्मचारी के बाइक पर रखे बैग को बाइक सवार युवक ने चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान उनका पीछा करने के बाद युवक बैग को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हैचरी के कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव डिडवाड़ा निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि वह सफीदों के वार्ड 10 निवासी कुलवंत घणघस की हैचरी पर मुनीम है। रविवार को वह कुलवंत घणघस से मिलने के लिए उनके घर गया था। इस दौरान बाइक को मकान के बाहर खड़ा कर बैग को उसी पर रख दिया। जब वह अंदर जाने लगा तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके बैग को उठाकर ले जाने के लगे।
विज्ञापन


इस दौरान उसने उनका पीछा किया तो बाइक सवार युवक बैग को छोड़कर वहां से फरार हो गए। उसने बताया कि बैग के अंदर कोई नकदी नहीं थी, बल्कि उसमें कुछ कागजात रखे थे। नकदी के संदेह में बैग को चोरी करने का प्रयास किया। उसने आरोप लगाया कि बैग को उठाकर ले जाने वालों युवक में एक सफीदों निवासी संजय शामिल है, जबकि वह दूसरे को पहचानता नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सफीदों निवासी संजय को नामजद करके एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed