{"_id":"6680285aa37accdf70007e32","slug":"haryana-theft-in-the-house-of-sister-of-bjp-leader-rajya-sabha-member-subhash-barala-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा नेता राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की बहन के घर चोरी, 30 तोले सोना, आधा किलो चांदी व नकदी ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: भाजपा नेता राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की बहन के घर चोरी, 30 तोले सोना, आधा किलो चांदी व नकदी ले गए
Sat, 29 Jun 2024 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:59 PM IST
सार
चोर खिड़की को खोल कर मकान की दीवार फांदकर गए हैं। 30 तोले सोना, आधा किलो चांदी और पांच लाख रुपये पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद घटना स्थल का जायजा लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद के उचाना की देवा सिंह कॉलोनी में रहने वाली राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की बहन के घर से चोर 30 तोले सोना, आधा किलो चांदी और पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी का पता सुबह उस समय चला, जब लोग सोकर उठे।
विज्ञापन
चोरी की सूचना मिलने पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के अलावा पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। उचाना थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
देवा सिंह काॅलोनी निवासी अमित ने बताया कि परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो तिजोरी खुली हुई थी। उसमें रखा 30 तोले सोना, आधा किलो चांदी और पांच लाख रुपये गायब मिले। चोर जाते समय डीवीआर भी साथ लेकर गए। अमित ने बताया कि छोटा भाई अपने दोस्तों के साथ देर रात तक जाग रहा था। करीब 12 बजे उसके दोस्त यहां से गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब उठा तो मकान में सामान अस्त-व्यस्त मिला। आम तौर पर मकान के दरवाजे बंद रहते हैं, लेकिन उमस होने के चलते जाली वाला दरवाजा बंद किया था। चोरों ने कटर से जाली को काट कर कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया है। उन्होंने तिजोरी की चाबी ढूंढ़कर उसमें रखे सोने के जेवराज, चांदी एवं नकदी ले गए।
उचाना थाना के जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।