{"_id":"66c619cacc585630f206ff53","slug":"haryana-female-police-embezzled-rs-32-5-lakh-by-framing-man-in-a-false-rape-case-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर हड़पे साढ़े 32 लाख रुपये, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर हड़पे साढ़े 32 लाख रुपये, गिरफ्तार
Wed, 21 Aug 2024 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:16 PM IST
सार
साथी पुलिसकर्मी को झूठे केस में फंसाकर साढ़े 32 लाख रुपये हड़पे थे। जींद पुलिस ने 2022 में महिला पुलिसकर्मी व अन्य पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के जींद में साथी पुलिसकर्मी को दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर समझौता करने की एवज में साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने की आरोपी महिला पुलिसकर्मी को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को हिसार की सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोर्ट में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
झज्जर जिले के सिलानी गांव निवासी देवेंद्र ने जींद सदर थाने में शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि उसका भाई हरियाणा पुलिस में पानीपत में तैनात था। उस समय एक पीएसआई महिला भी पानीपत में थी। महिला पुलिसकर्मी ने उसके भाई पर 2011 में छेड़छाड़, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत सोनीपत में केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
इसके बाद 29 सितंबर 2021 को भाई की पत्नी के पास सरकारी क्वार्टर में एक अज्ञात व्यक्ति मिलने आया। उसने कहा कि तुम्हारे पति के खिलाफ चल रहे झूठे मुकदमे को निपटाना चाहते हैं। इसके लिए आपको महिला पुलिसकर्मी के पति से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
मामला निपटाने की एवज में 50 लाख रुपये की मांग की गई। साढ़े 32 लाख रुपये में सहमति बनी। 23 मार्च 2022 को संगतपुरा गांव में आरोपियों को 30 लाख रुपये दिए गए। बाकि रकम तीन दिन बाद दी गई। यह सारा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया।
तत्कालीन सदर थाना प्रभारी दिनेश ने झूठे मुकदमे में फंसाकर समझौते के नाम पर साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने के आरोप में महिला पुलिसकर्मी, सुनील, सुभाष, पाला व विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद यह मामला हिसार सिविल लाइन थाने में ट्रांसफर हो गया। अब हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपी महिला का पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।