फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Find: Two thieves took out jewellery from bag of woman, caught by the wisdom of children

Jind: ट्रेन में महिला के बैग से दो चोरों ने निकाल लिए थे जेवरात, बच्चों की समझदारी से पकड़े गए

Fri, 18 Nov 2022 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 08:01 AM IST
सार

बच्चों ने चोरों का फोटो ले लिया था। इसी के माध्यम से जीआरपी ने 15 दिन में चोरों को पकड़ लिया। पैसेंजर ट्रेन से जींद आ रही महिला के बैग से दो युवकों ने जेवरात निकाल लिए थे। 

विज्ञापन
Find: Two thieves took out jewellery from bag of woman, caught by the wisdom of children
बच्चों द्वारा ली गई फोटो। पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए चोरी करने के दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में पैसेंजर ट्रेन से पानीपत से जींद आ रही महिला के बैग से दो युवकों ने सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। उस समय महिला के बच्चे मोबाइल फोन में गेम खेल रहे थे। बच्चों ने कुछ गलत होने का अंदेशा के चलते दोनों चोरों की चुपके से फोटो ले लिया था।

विज्ञापन


उसी फोटो के माध्यम से जीआरपी ने 15 दिन में दोनों चोरों को ढूंढ निकाला और उनके कब्जे से 85 हजार रुपये, पाजेब और अंगूठी बरामद की। पकड़े गए आरोपी रोहतक शहर की इंदिरा कॉलोनी निवासी राहुल और जींद के लोहचब गांव निवासी अक्षय को जीआरपी ने गुरुवार को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


नारनौंद हलका के गांव खांडा निवासी महिला सोनिया ने तीन नवंबर को जीआरपी को दी शिकायत में बताया था कि 31 अक्तूबर की दोपहर वह पानीपत रेलवे स्टेशन से जींद आने के लिए पैसेंजर ट्रेन में अपने बच्चों के साथ सवार हुई थी। उसने अपना बैग ऊपर वाली सीट पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ट्रेन सफीदों रेलवे स्टेशन पर साढ़े 12 बजे पहुंची तो दो युवक उसके सामने वाली सीट पर बैठ गए और फिर वे ऊपर वाली सीट पर सामान के पास बैठ गए। सुंदरपुर स्टेशन के पास पहुंचने पर दोनों युवक उतर गए। इसके बाद उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपना बैग संभाला जिसमें रखे हुए सोने के कड़े, पाजेब, अंगूठी सहित अन्य सामान गायब मिला।

इस मामले में जीआरपी ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान बच्चों के द्वारा खींचे गए चोरों के फोटो को देखकर जीआरपी ने तलाश की और दोनों चोरों को ढूंढ निकाला। 

दिल्ली की सुल्तानपुरी में बेचे सोने के कड़े
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा कि दोनों आरोपी तीन नवंबर को गांव लोहचब से बस में सवार होकर सफीदों स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद जींद जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। उस बोगी में एक महिला तीन बच्चों के साथ सफर कर रही थी। उनका सामान ऊपर वाली सीट पर रखा हुआ था। दोनों ऊपर वाली सीट पर सामान के पास बैठ गए।

राहुल ने महिला के ट्रॉली बैग से महिला का पर्स निकाल लिया और जब ट्रेन सुंदरपुर बराह रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वे दोनों ट्रेन से उतर गए। स्टेशन के पास ईख के खेत में जाकर पर्स चेक किया तो उसमें सोने के कड़े, अंगूठी, पाजेब मिले। दोनों सामान बांटकर अपने-अपने घर चले गए। अगले दिन दोनों दिल्ली के सुल्तानपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने एक व्यक्ति को सोने के कड़े एक लाख 11 हजार रुपये में बेच दिए। 

बच्चों की मुस्तैदी आई काम
दोनों आरोपी ट्रेन में नीचे से ऊपर वाली सीट पर चोरी करने की नीयत से चढ़े थे। नीचे वाली सीट पर मोबाइल पर गेम खेल रहे तीनों बच्चों ने चोरी कर रहे दोनों युवकों की भनक लग गई थी। जब बच्चों ने दोनों युवकों की तरफ देखा तो उन्हें बच्चों को डराने की भी कोशिश की ताकि वह चोरी के बारे में अपनी मां को न बताए, लेकिन बच्चों ने मुस्तैदी से दोनों चोरों की मोबाइल फोन से फोटो ले ली और चोरों को इसकी भनक नहीं लगी थी। 


दोनों आरोपियों को भेज दिया जेल 
पुलिस ने दोनों आरोपियों रोहतक शहर की इंदिरा कालोनी निवासी राहुल और जींद के लोहचब गांव निवासी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 85 हजार रुपये, पाजेब और अंगूठी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। -विनोद कुमार, जीआरपी, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed