{"_id":"58922f694f1c1b313de830b0","slug":"finance-company-office-smash-carried-out-dvr-loot-police-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लूट, उखाड़ ले गए डीवीआर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लूट, उखाड़ ले गए डीवीआर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद नकाबपोश।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा ग्राउंड स्थित मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन कंपनी कार्यालय से बुधवार दोपहर को बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने असलाह के बल पर एक लाख 82 हजार रुपये की नकदी तथा एक मोबाइल फोन लूट लिया। लूट की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में सर्च अभियान चलाया। बाद में पुलिस ने पुरानी अनाज मंडी के निकट लूट में प्रयोग किए गए बाइक, पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कंपनी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी बदमाश अपने साथ ले गए।
पुलिस के अनुसार, हुडा ग्राउंड स्थित मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन कंपनी कार्यालय में बुधवार दोपहर को कंपनी मैनेजर भरतराज, सीएससी कंवलजीत, जेसी रीना काम लगे हुए थे। इसी दौरान कार्यालय में हथियारबंद दो नकाबपोश युवक पहुंचे और असलाह के बल पर कर्मियों को काबू कर लिया। पहले नकाबपोशों ने मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर स्टाफ से गोल्ड रखने वाली तिजोरी की चाबी मांगी। इत्तफाक से जिस कर्मचारी के पास तिजोरी की चाबी थी, वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब स्टाफ ने चाबी न होने की बात कही तो उन्होंने नकदी वाला बैग छीन लिया। बैग में एक लाख 82 हजार रुपये थे। लुटेरों ने कार्यालय के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर के बारे में पूछा और डीवीआर को उखाड़कर अपने साथ ले गए। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
कंपनी के कार्यालय से डीवीआर उखाड़कर ले जाने के बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश युवक कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर उनकी पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि नकाबपोश युवकों ने एक लाख 82 हजार रुपये व मोबाइल लूटा है। लुटेरे कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गए। आसपास के कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वारदात में प्रयोग की गई बाइक अनाज मंडी के निकट लावारिस हालात में मिली है। बदमाशों की तलाश जारी है।