{"_id":"58b86a4e4f1c1b214e830baa","slug":"crime-sharps-attacked-on-the-neck-sleeping-wife-police-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रही पत्नी की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रही पत्नी की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बुढ़ाखेड़ा में घर पर सो रही महिला पर उसके पति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर उसके पास सो रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। बाद में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी सत्यवान व उसकी पत्नी नन्ही के बीच में काफी समय से घरेलू कलह चली हुई है। रात को वह बच्चों को साथ लेकर घर पर सो रही थी। इसी दौरान उसका पति सत्यवान शराब के नशे में धुत्त होकर आया और पास में रखे तेजधार हथियार लेकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे महिला व बच्चों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य वहां पर पहुंच गए। इसके बाद मला करने का आरोपी सत्यवान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सत्यवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जगदीप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर दी है।