फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime, Murder, seven poisoned, SC-ST Act, cases, jind

सात के खिलाफ जहर देकर हत्या, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

Sun, 26 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 26 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crime, Murder, seven poisoned, SC-ST Act, cases, jind
poison
एसएसपी कार्यालय में कार्यरत सेवादार की छत के ऊपर संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ जहर देखकर हत्या करने, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। परिवार के लोगों ने इस मामले में सिविल लाइन चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मियों पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने इस मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंपी है। शनिवार को मृतक सेवादार के परिजन एसएसपी शशांक आनंद से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात पर अड़े रहे। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक के शव को उसके पैतृक गांव किरावड़, जिला भिवानी में रखा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव को उठाएंगे।
विज्ञापन


गांव किरावड़ निवासी पूजा ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसका पिता बलवंत सिंह एसएसपी कार्यालय में सेवादार के पद पर कार्यरत था। उसके पिता के साथ पुलिस कालोनी निवासी पवन, विक्रम, सुरेश, राजा, उसकी पत्नी, श्रीभगवान, उसकी पत्नी नीता उसके पिता के साथ रंजिश रखते हैं। इससे पहले भी उसके पिता की पिटाई की गई थी। 23 फरवरी की रात को उसके पिता का फोन आया कि सभी आरोपी उसे जान से मार देंगे। इसलिए वह उसके पास आ जाए। उस समय तो पिता को समझा दिया था। सुबह उसे पता चला कि उसके पिता एसएसपी कार्यालय की छत पर बेसुध मिले हैं। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता की आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से जहर देकर हत्या की है। आरोपियों ने उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी कप्तान सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन चौकी प्रभारी पर लगाए आरोप
मृतक सेवादार की बेटी पूजा ने सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह व हवलदार जोगेंद्र सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया कि इसके बारे में सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह के पास फोन किया तो उसने कहा कि बलवंत से जींद जिले की पूरी पुलिस ही परेशान है। उसने आरोप लगाया कि सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने उसके पिता के मोबाइल में जो नंबर थे उनको पूरे को डिलीट कर दिया है। इसलिए इसकी भी जांच की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवादार के मामले की जांच जारी है। डीएसपी सिटी कप्तान सिंह को मामले की जांच सौंप दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 
शशांक आनंद, एसएसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed