{"_id":"0b6a96a72ca066c114a4ea20b48d4467","slug":"crime-hindi-news-974","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी और बाइक लूट की सूचना ने पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी और बाइक लूट की सूचना ने पुलिस को दौड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
गांव ईगराह के निकट बुधवार रात को एक व्यक्ति से बाइक तथा 40 हजार रुपये की नकदी छीनने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करके तलाश शुरू की और बाद में पुलिस ने बाइक को सड़क किनारे गड्डों से बरामद किया। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक चालक शराब के नशे में था और इस दौरान उसका बाइक अचानक गड्डों में गिर गया और उसने 40 हजार रुपये की नकदी तथा बाइक छीनने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और बाइक तथा नकदी को सही सलामत बरामद कर लिया था।