फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

आढ़तियों के बोली रजिस्टर में मिली गड़बड़ी लगाया जुर्माना

Mon, 02 Nov 2015 12:30 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की छापेमार टीम ने शनिवार देर रात शहर के रोहतक रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में आढ़तियों की दुकानों पर छापे मारकर आढ़तियों के रिकार्ड की जांच की। इस दौरान छह आढ़तियों के रिकार्ड में त्रुटि पाई गई। छापेमार टीम ने इनको लगभग 3 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

हरियाणा एग्रीकल्चर मर्केटिंग बोर्ड अंबाला के डीएमईओ सौरभ चौधरी ने शनिवार देर रात को अपनी टीम के साथ नई अनाज मंडी में छापेमारी की। छापेमार टीम ने मंडी में कई आढ़तियों के रिकार्ड की जांच भी की। टीम ने इस दौरान लगभग 15 आढ़तियों के बोली रजिस्टर चेक किए। इस दौरान छह आढ़तियों के बोली रजिस्टर में खामियां पाई गई। इन आढ़तियों के बोली रजिस्टरों में गेट पास दर्ज नहीं किए गए थे।
विज्ञापन


इस पर डीएमईओ ने सभी आढ़तियों को 500-500 रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा छापामार टीम ने मार्केट कमेटी के भी बोली रजिस्टर मंगवाकर चेक किए। इस छापामार कार्रवाई के दौरान जुंडला के मंडी सुपरवाइजर धर्मबीर सिंह व एक अन्य आक्शन रिकार्ड भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed