{"_id":"6920526652f0d4439ac1de120147936a","slug":"crime-hindi-news-1013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का गला घोंटकर हत्या करने का आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे का गला घोंटकर हत्या करने का आरोपी को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सुंदरपुर में दस वर्षीय बच्चे गुरजेंट सिंह की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी शेखर को रिमांड पूरा होने पर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी ने हत्या करने के स्थान की निशानदेही तथा हत्या में प्रयोग की गई स्कूटी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि गांव सुंदरपुर निवासी मनोज की पत्नी मुकेश के इशारे पर उसके प्रेमी पटेल नगर निवासी शेखर ने दस वर्षीय गुरजेंट का गला घोटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को गली में फैंक दिया था। उसके बाद पुलिस ने बच्चे गुरजेंट की मां मुकेश ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसने अपने प्रेमी शेखर के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बच्चे उसमें बाधा बन रहे थे। इससे पहले दो अक्टूबर को उसकी 12 वर्षीय बेटी गुल्लू की भी गला घोटकर हत्या कर दी थी। लेकिन उस समय मामला उजागर नहीं हो पाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेखर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन