फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime, Bike rider, robbed, 42 thousand, petrol pump, jind

बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर लूटे 42 हजार

Fri, 07 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Fri, 07 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crime, Bike rider, robbed, 42 thousand, petrol pump, jind
bikers loot - फोटो : अमर उजाला
जींद सफीदों मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर 42 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद युवक पिस्तौल हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने इसकी सूचना मालिक को दी और मालिक ने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार, पेट्रोल पंप संचालक पप्पू रेडू ने फोन कर सूचना दी कि रात करीब 9:30 बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को तेल डालने के लिए कहा। युवकों ने बाइक की टंकी फुल करवा ली और इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद बदमाशों ने कर्मचारी से रुपयों का बैग छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं चला। पुलिस के अनुसार बैग में करीब 42000 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेखौफ हुए हमलावर रात करीब 9:30 बजे ही पेट्रोल पंप पर हुई लूट की इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे साफ है कि जिला में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाकेबंदी की है, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं चला है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी। 
- बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed