{"_id":"58c0526b4f1c1b6712dc42c6","slug":"crime-accused-arrested-preparing-milk-powder-chemicals-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाउडर, केमिकल से दूध तैयार करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाउडर, केमिकल से दूध तैयार करने के दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सफीदों रोड पर आइस फैक्टरी में केमिकल व पाउडर से दूध तैयार करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके द्वारा तैयार किए गए दूध को वह भैंस के दूध में मिलाकर घरों मे सप्लाई करते थे। इससे सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सेक्टर-8 निवासी अवतार सिंह, गांव गुलकनी निवासी चंद्रभान को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अवतार सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन 680 लीटर दूध पाउडर व केमिकल से तैयार करता था। इस दूध को असली दूध के अंदर मिलाकर बाइक के माध्यम से घरों में सप्लाई करते थे। वह पिछले लंबे समय से इस गोरखधंधे में शामिल थे। पुलिस ने छापामारी के दौरान 17 ड्रमों में 680 लीटर संदिग्ध दूध, 350 किलोग्राम पाउडर, 60 लीटर रिफाइंड बरामद किया था। पुलिस ने मौके से अवतार सिंह व गांव गुलकनी निवासी चंद्रभान को गिरफ्तार किया था।
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।