फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   couple died due to hit by a vehicle in Jind of Haryana

Accident in Jind: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दंपती की मौत, गांव बराह बस अड्डा के निकट हुआ हादसा

Mon, 27 Nov 2023 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 09:21 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने पर सदर थान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
couple died due to hit by a vehicle in Jind of Haryana
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के जींद के गांव बराह कलां के बस अड्डे के समीप सोमवार देर शाम को जींद-गोहाना मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक दंपती के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर निवासी 52 वर्षीय रामफल, उसकी पत्नी 50 वर्षीय वेदो देवी मेलों में खिलौने बेचने का काम करते हैं। सोमवार को दोनों खरकरामजी गए हुए थे। शाम को दोनों वापस घर की तरफ लौट रहे थे। गांव बराह कलां बस अड्डे पर दोनों वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed