{"_id":"cd6e165729bc856d20243eeb670b0685","slug":"consisting-of-wife-sister-and-sister-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी और बहन के साथ मिलकर की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने प्रेमी और बहन के साथ मिलकर की थी हत्या
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव अलेवा के खेतों में गला घोंटकर जाखौली निवासी राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, साली और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी के गांव मोरखी निवासी नन्हा के साथ अवैध संबंध थे और तीनों ने योजनाबंद्ध तरीके से हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से पत्नी, साली को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि आरोपी प्रेमी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चार नवंबर को अलेवा निवासी कर्म सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका खेत अलेवा व कटवाल के बीच में है उसके खेतों में बने कमरे में चारपाई पर एक व्यक्ति लहूलुहान स्थिति में मृत पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक के हाथ पर राजू अंकित था। पुलिस ने नामालूम मृतक व नामालूम हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जैसे ही पुलिस इस ब्लाइंड हत्या की जांच शुरू की तो मृतक की पहचान गांव जाखौली कैथल निवासी राजू के रूप में हुई।
मृतक राजू के परिजनों ने हत्या का आरोप उसकी पत्नी मंजू और उसके प्रेमी गांव मोरखी निवासी नन्हा पर लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मोरखी निवासी नन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा किया कि मृतक राजू की पिल्लूखेड़ा निवासी मंजू के साथ शादीशुदा है।
आरोपी की बहन गांव जाखौली में शादी हुई और बहन के पड़ोस में रहने वाली मंजू के साथ उसके अवैध संबंध हो गए। इसकी भनक मंजू के पति राजू को लग गई। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता। इसी क्षुब्ध मंजू ने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इस योजना में मंजू, उसकी बड़ी बहन पिल्लूखेड़ा निवासी कमली शामिल हुई।
उस रात को मंजू अपने परिवार के सदस्यों के साथ मायके पिल्लूखेड़ा आ गई। इसके बाद उसने योजनाबंद्ध तरीके से राजू के पास फोन किया और बाइक पर बैठाकर जींद की तरफ चल पड़ा। जब वह अलेवा के निकट पहुंचा तो उसने राजू को शराब पिला दी और खेतों में ले गया।
जहां पर खेतों में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा होने पर मृतक की पत्नी मंजू, साली कमली, गांव मोरखी निवासी नन्हा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
अलेवा थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि तीनों को अदालत में पेश किया। इसमें मृतक की पत्नी और साली को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि आरोपी नन्हा को अदालत में पेश करके एक दिन को पुलिस रिमांड पर लिया है।