फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Collision between Punjab Roadways bus and car in jind

Jind: पंजाब रोडवेज बस और कार के बीच भिड़ंत, कार सवार की मौत, हादसे में बच्चे समेत पांच गंभीर

Thu, 23 Feb 2023 02:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Feb 2023 02:36 PM IST
सार

पंजाब रोडवेज की बस दिल्ली से जींद की तरफ आ रही थी। जब वह गांव किलाजफरगढ़ के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रही कार को साइड जा लगी। जिसमें कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Collision between Punjab Roadways bus and car in jind
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में गांव किलाजफरगढ़ के पास सुबह 8 बजे जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस तथा कार के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया है कि कार सवार लोग कहां के रहने वाले हैं। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
पंजाब रोडवेज की बस दिल्ली से जींद की तरफ आ रही थी। जब वह गांव किलाजफरगढ़ के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रही कार को साइड जा लगी। जिसमें कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को निकाल पीजीआई रोहतक पहुंचाया जबकि एक व्यक्ति के शव को जुलाना सीएचसी में रखवाया गया है। कार सवार लोग जींद से रोहतक की तरफ जा रही थी जिस पर दिल्ली का नंबर लगा हुआ है जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि कार सवार मृतक तथा घायलों की पहचान नहीं हो पाई है घायलों को पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed