फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   chain snatcher racket desclosed

आईटीआई-कॉलेज के छात्रों को अमीर बनने की चाहत ने बना दिया अपराधी

Sun, 22 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sun, 22 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
chain snatcher racket desclosed

सीआईए-वन की पुलिस टीम ने जिले व आसपास के क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। शहर के टैंडरी मोड़ के पास चेन स्नैचिंग गिरोह के पांच सदस्यों को हथियार सहित काबू किया है।

विज्ञापन


गिरोह के सभी सदस्य पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि आईटीआई, स्कूल व कॉलेज के स्टूडेंट हैं। जल्द से जल्द रुपये कमाकर अमीर बनने की चाहत तथा ऐशो-आराम भरी जिंदगी जीने की चाह में इन युवकों ने चन स्नैचिंग का रास्ता अपनाया। इसके बाद यह एक के बाद एक स्नैचिंग व लूट की घटनाओं को अंजाम देते चले गए और इनकी इसी चाहत ने इनको मुजरिम बनाकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं। लूट गिरोह के दो सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। सात सदस्यों का यह गिरोह जींद जिले के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में भी स्नैचिंग तथा लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। अभी तक आरोपियों ने 11 वारदातों को कबूल किया है। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए-वन की टीम के इंचार्ज एसआई रविंद्र कुमार टेंडरी मोड़ की तरफ गश्त कर रहे थे तो टीम को एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने बाइक सवार युवकों को चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो बाइक सवार युवकों ने बाइक को भगा लिया।

पुलिस ने बाइक का पीछा कर तीनों को काबू कर लिया गया। आरोपियों की पहचान लिजवाना कलां निवासी गौरव, बरसाना हालाबाद जींद के सेक्टर-11 निवासी विक्की, सनियाना हालाबाद जींद की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सन्नी के रूप में हुई। तीनों आरोपी शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से बरामद बाइक भी चोरी की मिली। उन्होंने यह बाइक पिस्तौल के बल पर असंध से छीनी थी।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलाया किया कि इनका एक गिरोह है जो जींद शहर व आस-पास के क्षेत्र में लूटपाट, चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने का काम करते है। इनके साथ इस गिरोह में लिजवाना कलां निवासी आशीश उर्फ बच्ची, नरवाना रोड निवासी मोनी, ईंटल कलां निवासी रिंकू, हिसार जिले के मतलौडा निवासी मनीष भी शामिल हैं। पुलिस ने हिसार जिले के मनीष और मनफूल को भी गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

यूपी से जुड़े हैं गिरोह के तार

इस गिरोह के तार यूपी के गिरोह से जुड़े हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से जो हथियार बरामद हुए हैं, उन्हें आरोपियों ने यूपी के किसी गिरोह से खरीदा है। पुलिस हथियार उपलब्ध करवाने वाले गिरोह के बार में पूछताछ कर रही है।

रोहतक में बेचे चोरी के गहने, ज्वैलर्स की तलाश

पुलिस को चोरी और लूट की भनक नहीं लगे, इससे बचने को गिरोह के ये सदस्य चोरी के आभूषणों को जींद में बेचने की बजाए दूसरे जिले में बेचते थे। आरोपियों ने खुलासा किया है कि चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद वह छीने गए आभूषणों को रोहतक के एक ज्वैलर्स को बेचते थे। अब पुलिस चोरी के आभूषण खरीदने वाले ज्वैलर्स की तलाश में है।

गौरव है गिरोह का मास्टर माइंड
चैन स्नैचर गिरोह का मास्टर माइंड लिजवाना कलां निवासी गौरव बताया जा रहा है। गौरव जींद आईटीआई का विद्यार्थी है। पुलिस के अनुसार किस समय कहां पर स्नैचिंग या लूट की घटना को अंजाम देना है, इसका फैसला गौरव ही करता था। वारदात के लिए गिरोह के सदस्य का चयन भी गौरव ही करता था। अभी तक की घटनाओं में इस गिरोह की सबसे खास बात यह भी सामने आई है कि एक साथ गिरोह के सभी सदस्यों ने किसी भी स्नैचिंग या लूट की वारदात को अंजाम नहीं दिया है।

चंद्रलोक कॉलोनी में किराये पर रहते थे आरोपी
चेन स्नैचिंग और लूट गिरोह के सभी सदस्य अलग-अलग गांव से हैं। इस गिरोह के सदस्यों ने जींद शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। वे किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शहर से बाहर होने के कारण यह कॉलोनी उनके लिए सुरक्षित थी। कमरा लेने के लिए मकान मालिक के सामने खुद को विद्यार्थी के तौर पर अपनी पहचान देते थ॥

पकड़े गए चेन स्नैचिंग गिरोह के सदस्यों ने अभी तक 11 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पांचों आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों तथा इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपियों के पास से बरामद हथियार यूपी से मंगवाए गए हैं। उक्त गिरोह के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। अभिषेक जोरवाल, एसएसपी, जींद


जींद में इन वारदातों को दिया अंजाम
05 अप्रैल 2015 : शॉपिंग के लिए आए खरकरामजी निवासी पवन कुमार की बाइक चोरी।
30 जून 2015 : ईंटल कलां के पास सुबह 10 बजे के सुलचानी गांव निवासी पशु व्यापारी राकेश से 37 हजार रुपये की नकदी छीनी।  23 अगस्त 2015 : रात 8.30 बजे के करीब डिफेंस कॉलोनी में वेटरनरी सर्जन जयविंद्र पर पिस्तौल तान कर हाथापाई की। जयविंद्र ने आरोपियों से पिस्तौल छीन ली थी।
26 अगस्त 2015 : रात 9.00 बजे मकान के बाहर खड़ी हकीकत नगर निवासी विद्यावती के कानों की बाली छीनीं।
06 सितंबर 2015 : रात 8.00 बजे मकान के बाहर खड़ी शीतलपुरी कॉलोनी निवासी सुनीता के गले से चेन झपटी।
25 सितंबर 2015 : सायं 7.15 बजे बाजार से घर आ रही श्याम नगर कॉलोनी निवासी वैशाली से चेन छीनी।
12 नवंबर 2015 : रात 11 बजे स्कूटी सवार रामबीर कॉलोनी निवासी निखिल कुमार से पिस्तौल के बल पर दो मोबाइल व 1500 रुपये की नकदी छीनी।
करीब दो माह पहले उचाना मंडी में राजेंद्र कॉलोनी निवासी महिला के चेन छीनी, लेकिन वह आर्टीफिशियल थी। महिला ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी।
करीब चार माह पहले असंध शहर में एक मंदिर के सामने से एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया।
करीब तीन माह पहले असंध में पानीपत चौक से इस गिरोह ने पिस्तौल के बल पर बाइक छीनी।
करीब दो माह पहले असंध में पानीपत चौक से एक महिला के गले से चेन झपटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed