फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against PSI for cheating 32 lakh by implicating ASI in false case

Jind: ASI को झूठे मुकदमे में फंसाकर 32 लाख ठगी के आरोप में PSI पर केस दर्ज, यह है पूरा मामला

Wed, 20 Jul 2022 07:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 07:35 PM IST
सार

2011 में सोनीपत में तैनात एएसआई पर दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में सुलह के नाम पर साढे़ 32 लाख ठगी का आरोप है। प्रोबेशन सब इंस्पेक्टर उसके पति समेत पांच पर केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Case registered against PSI for cheating 32 lakh by implicating ASI in false case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में एएसआई को झूठे दुष्कर्म और एससी/एसटी के मामले में फंसाकर साढ़े 32 लाख रुपये ठगने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक महिला पीएसआई और उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव सिलानी निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसका भाई सतीश हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर सोनीपत में तैनात था। उसके साथ एक पीएसआई (प्रोबेशन सब-इंस्पेक्टर) भी तैनात थी। आरोप है कि उसने उसके भाई सतीश पर 2011 में छेड़छाड़, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी तथा एससी एसटी एक्ट के तहत सोनीपत पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद 29 सितंबर 2021 को सतीश की पत्नी मंजूबाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति मिलने आया और उसने सतीश के खिलाफ चल रहे मामले को निपटाने की बात कही। व्यक्ति ने कहा कि महिला के पति से इस संबंध में बात कर लो। मंजूबाला ने इससे संपर्क किया। इसके बाद दो-तीन बार उनकी मुलाकात भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और उसकी पत्नी ने इस मामले को निपटाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद साढ़े 32 लाख रुपये में सहमति बन गई। 23 मार्च 2022 को उसके बताए अनुसार गांव में देवेंद्र ने 30 लाख रुपये उसके परिजनों को दे दिए। बाकी 2.50 हजार रुपये भी तीन दिन बाद दे दिए।


पैसे मिलने के बाद महिला को कोर्ट में अपना शपथ पत्र देना था। जब आरोपियों को पैसे दिए देवेंद्र के भांजे अजय ने यह सारी बात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि झूठे मुकदमे में फंसाकर समझौते के नाम पर साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पीएसआई, उसके पति व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed