फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case of Misdeed by taking two girls of Sonipat as policemen and taking them hostage in cafe in Jind

Jind: पुलिसकर्मी बन लड़कियों को दिया सुरक्षा का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, सहेली से की अश्लील हरकत

Mon, 26 Sep 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 11:48 AM IST
सार

सोनीपत की 17 और 18 साल की दो लड़कियों ने महिला थाना पुलिस को दी अलग-अलग शिकायतों में बताया कि 22 सितंबर को वह सोनीपत से गोहाना के लिए बस में सवार हुई थी। गलती से जींद बस अड्डे पर पहुंच गई। वहीं आरोपी उनसे मिले।

विज्ञापन
Case of Misdeed by taking two girls of Sonipat as policemen and taking them hostage in cafe in Jind
जींद - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सोनीपत की दो लड़कियों को पुलिसकर्मी बन सुरक्षा का झांसा दे कैफे में ले जाकर बंधक बनाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसकी दूसरी सहेली के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने तथाकथित एएसआई और उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


सोनीपत की 17 और 18 साल की दो लड़कियों ने महिला थाना पुलिस को दी अलग-अलग शिकायतों में बताया कि 22 सितंबर को वह सोनीपत से गोहाना के लिए बस में सवार हुई थी। गलती से जींद बस अड्डे पर पहुंच गई। वापसी का साधन न होने पर देर शाम तक वे बस अड्डे पर थी। उसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और खुद को एएसआई राजेश बताया। उसके साथ एक युवक और भी था। एएसआई ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और उन्हें महिला कॉलेज के निकट कैफे में ले आए। वहां पर आरोपी एएसआई ने 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि 17 वर्षीय लड़की के साथ एएसआई के दोस्त ने अश्लील हरकत की। घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर तथाकथित एएसआई राजेश को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील हरकत करने, पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छानबीन में यह भी सामने आया कि जो खुद को हरियाणा पुलिस का एएसआई बता रहा था वह पुलिसकर्मी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि दोनों लड़कियां भटक कर जींद पहुंच गई थी। दोनों के गायब होने का मामला सोनीपत थाने में दर्ज है। आरोप है कि एक बालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की गई। झांसा देने वाला पुलिसकर्मी नहीं है। दोनों लड़कियों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed