{"_id":"f348b53b40826e1f167f0216d13f6225","slug":"cantor-reflex-in-delhi-the-death-of-two-youths-safidon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कैंटर पलटा, सफीदों के दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में कैंटर पलटा, सफीदों के दो युवकों की मौत
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार से मुर्गियों का कैंटर लेकर दिल्ली गए सफीदों उप मंडल के दो युवकों की कैंटर पलटने से मौत हो गई। मरने वालों में रामनगर गांव निवासी 24 वर्षीय चालक पंकज व गांव साहनपुर निवासी परिचालक विक्की था। सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
पंकज के परिवार के सदस्य अनिल व रणधीर ने बताया कि वह दोनों कैंटर से हिसार से मुर्गियों को भरकर दिल्ली मुर्गा मंडी के लिए चले थे। रविवार अल सुबह जब वे दिल्ली मेें यमुना पुल के पास गीता कालोनी में पहुंचे तो धूंध के कारण उनकी गाड़ी का संतुलन खोकर सड़क किनारे उतरकर पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में कैंटर चालक पंकज व क्लीनर विक्की की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक बिहारी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि साहनपुर निवासी 24 वर्षीय युवक विक्की की अभी 25 दिन बाद ही शादी थी और रामनगर निवासी पंकज अपने पिता का इकलौता लड़का था।
विज्ञापन