फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brutality with mare in Jind, stick and stone thrown in private part

जींद में घोड़ी के साथ क्रूरता: प्राइवेट पार्ट में डंडा और पत्थर डाला, मालिक की शिकायत पर केस दर्ज

Thu, 11 May 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 01:04 PM IST
सार

जींद के गांव मुआना निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घोड़ा गाड़ी रखता है। रात को उसने अपनी घोड़ी को प्लाट में बांधा हुआ था। रात्रि को वह अपने प्लाट में चला गया तो उसकी घोड़ी गायब मिली। बाज में गांव के स्टेडियम के नजदीक पहुंचा तो वहां पर उसकी घोड़ी बेसुध थी।

विज्ञापन
Brutality with mare in Jind, stick and stone thrown in private part
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जींद के गांव मुआना में घोड़ी चोरी कर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा तथा पत्थर डालकर क्रूरता करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने घोड़ी मालिक की शिकायत पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ चोरी, पशु क्रूरता समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव मुआना निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घोड़ा गाड़ी रखता है। रात को उसने अपनी घोड़ी को प्लाट में बांधा हुआ था। रात्रि को वह अपने प्लाट में चला गया तो उसकी घोड़ी गायब मिली। काफी देर तक वह घोड़ी को गांव में तलाशता रहा,  जब वह गांव के स्टेडियम के नजदीक पहुंचा तो वहां पर उसकी घोड़ी बेसुध मिली, जहां पर गांव का ही कृष्ण मौजूद था।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर जांच शुरू
आरोपी उसे देखकर फरार हो गया। जब उसने घोड़ी को संभाल तो उसके प्राइवेट पार्ट्स में पत्थर तथा डंडा के साथ क्रूरता की गई थी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने धर्मवीर की शिकायत पर कृष्ण के खिलाफ चोरी पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी रमेश ने बताया की घोड़ी मालिक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed