फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Academy coach and his accomplice misdeed with minor player in Jind

Jind: एकेडमी कोच और उसके साथी ने नाबालिग खिलाड़ी के साथ किया रेप, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 01 Aug 2023 12:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Aug 2023 12:39 PM IST
सार

लिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी जुलानी में एक एकेडमी कोच कृष्ण के पास खेल की कोचिंग ले रही थी। कृष्ण कोच और उसका एक दोस्त जिसका वह नाम नही जानते, उसकी बेटी को गेम खिलाने के बहाने नरवाना में एक फर्नीचर की दुकान पर ले गए।

विज्ञापन
Academy coach and his accomplice misdeed with minor player in Jind
child crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जींद में एक कोच और उसके साथी ने एक नाबालिग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी जुलानी में एक एकेडमी कोच कृष्ण के पास खेल की कोचिंग ले रही थी। कृष्ण कोच और उसका एक दोस्त जिसका वह नाम नही जानते, उसकी बेटी को गेम खिलाने के बहाने नरवाना में एक फर्नीचर की दुकान पर ले गए।

विज्ञापन


यहां कृष्ण कोच और उसके दोस्त ने उसकी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अंदर उसके साथ रेप किया गया और फर्नीचर की दुकान के मालिक ने बाहर खड़ा होकर पहरा। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वापस एकेडमी पर ले जाकर छोड़ दिया।  घर आकर उसकी बेटी ने कृष्ण कोच और उसके साथी द्वारा की गई घिनौनी करतूत के बारे में बताया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
महिला थाना पुलिस ने पीड़ित नाबालिगा के पिता की शिकायत पर कृष्ण को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed