फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दुकानदार से मोटरसाइकिल सवारों ने लूटे पांच हजार व मोबाइल, मामला दर्ज

दुकानदार से मोटरसाइकिल सवारों ने लूटे पांच हजार व मोबाइल, मामला दर्ज

Fri, 22 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार से मोटरसाइकिल सवारों ने लूटे पांच हजार व मोबाइल, मामला दर्ज
बंदूक के बल पर बाइक सवार से छीने पांच हजार रुपये और मोबाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। मंगलवार देर सायं मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे दुकानदार से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वरदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुढ़ाखेड़ा गांव के धीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जुलाना में तंबाकू की दुकान है। मंगलवार देर सायं वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव में जा रहा था। जब वह बाईपास के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। तीनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पिस्तौल दिखकार उन्होंने उससे पांच हजार रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और फरार हो गए। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed