{"_id":"5be7228ebdec22696f009447","slug":"91541874318-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये की राशि चोरी कर दो कर्मचारी फरार --पुलिस ने किया दोनों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये की राशि चोरी कर दो कर्मचारी फरार --पुलिस ने किया दोनों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से 50 हजार रुपये चोरी कर दो कर्मचारी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मनजीत क्रेन सर्विस पर काम करने वाले दो युवकों ने उनके ही ऑफिस के गल्ले में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव किशनपुरा निवासी मनजीत ने कहा कि उसने रोहतक रोड बाईपास पर मनजीत क्रेन सर्विस के नाम से ऑफिस खोला हुआ है। उसके पास बिहार के जिला दुर्गागंज कटिहार जिला के गांव परभेली निवासी मुन्ना शर्मा और मनोज काम करते हैं। रात को वह ऑफिस में था। मुन्ना शर्मा और मनोज क्रेन को लेकर गए हुए थे। रात को लगभग दो बजे वह घर चला गया । मुन्ना शर्मा व मनोज दोनों ऑफिस में ही थे। मनजीत ने कहा कि अपने ऑफिस में रखी मेज की दराज में 50 हजार रुपये रखे थे। जब वह सुबह आया तो पैसे नहीं मिले और न ही मुन्ना और मनोज मिले। पुलिस ने मनजीत की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।