{"_id":"5bd0c56fbdec2269537835aa","slug":"91540408687-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला का अपहरण, होटल में ले जाकर दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला का एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे जींद के एक होटल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक 26 वर्षीय महिला ने कहा कि उसकी शादी सदर थाना जींद क्षेत्र के एक गांव में हुई है। मई में गांव रधाना निवासी नवीन उर्फ ढीलू ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद नवीन उसे सफीदों रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब उसे होश आया तो उसे उसके साथ हुए बलात्कार का पता चला। महिला ने कहा कि वह अपने पति को यह बात बताएगी तो आरोपी ने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला चुप हो गई। महिला ने कहा कि आरोपी उसे बाद में लगातार परेशान करने लगा। आखिरकार महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव रधाना निवासी नवीन उर्फ ढीलू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश देवी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।