फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पत्नी व सास के झगड़े से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, मौत

पत्नी व सास के झगड़े से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, मौत

Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी व सास के झगड़े से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, मौत
पत्नी और सास के झगड़े से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव बेलरखां में 30 वर्षीय एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन में युवक का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपनी मां को भी बुला लिया। दोनों मां-बेटी ने भी युवक के साथ दिनभर झगड़ा किया। झगड़े से तंग आकर युवक ने रात को फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बेलरखां निवासी धर्मसिंह ने कहा कि उसके बेटे राममेहर की शादी नौ वर्ष पहले गांव दनौदा निवासी रेनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा रहता था। रेनू घर के कार्य में रुचि नहीं लेती थी, जिस कारण राममेहर उसे टोकता रहता था। रेनू कई बार अपनी मां को फोन करके भी बुला लेती थी। रेनू की मां संतरों जब भी आती तो वह अपनी बेटी के साथ मिलकर राममेहर से झगड़ती रहती। शुक्रवार सुबह भी रेनू व राममेहर का झगड़ा हो गया। इसके बाद रेनू ने फोन करके अपनी मां संतरो को भी बेलरखां गांव बुला लिया। दोपहर बाद दोनों मां-बेटी ने भी राममेहर के साथ खूब झगड़ा किया। धर्मसिंह ने कहा कि देर शाम को उसके बेटे राममेहर ने इस झगड़े से तंग आकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। धर्मसिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भिजवाया। शनिवार सुबह राममेहर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने धर्मसिंह की शिकायत पर मृतक की पत्नी रेनू व सास संतरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण पर संकट
राममेहर व रेनू के दो बेटे हैं। एक सात साल का तो एक पांच साल का। छोटा बेटा अभी स्कूल जाने लगा है जबकि बड़ा बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। राममेहर की मौत के बाद रेनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। राममेहर के पिता धर्मसिंह ने कहा कि वे बच्चों के पालन-पोषण में कोई कमी नहीं छोडे़ंगे।
शादी के बाद से राममेहर की मौत तक चलता रहा झगड़ा
धर्मसिंह ने बताया कि राममेहर की शादी नौ वर्ष पहले दनौदा गांव निवासी रेनू के साथ हुई थी। शादी के बाद जब रेनू बेलरखां गांव आई तो वह घरेलू कार्य में कोई रुचि नहीं रखती थी। इस कारण कई बार राममेहर उसे काम के लिए टोक देता था। धीरे-धीरे टोका-टोकी झगड़े में बदल गई। एक-दो वर्ष के बाद तो रेनू राममेहर की बातों पर उल्टा जवाब देने लगी। रेनू झगड़ा होते ही अपनी मां संतरो को बुला लेती। संतरो बेलरखां गांव आकर अपने दामाद राममेहर को ही कोसने लगती। राममेहर पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था लेकिन उसके पिता ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। शाम को जब राममेहर का पिता सोने चला गया था, तो राममेहर ने फांसी लगा ली।
15 दिन पहले राममेहर ने दी थी पुलिस को शिकायत
धर्मसिंह ने बताया कि 15 दिन पहले राममेहर ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसकी पत्नी व सास उसे तंग करती हैं। शिकायत देने के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। धर्मसिंह ने कहा कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो राममेहर की जान बच सकती थी।

मामला दर्ज कर मां-बेटी को किया गिरफ्तार
सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राममेहर की पत्नी रेनू व उसकी मां संतरो के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के बारे में थाना प्रभारी ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई। शिकायत आती तो पुलिस कार्रवाई जरूर करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed