फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गोतस्करों का पीछा करते हुए गोरक्षकों की गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, जिलाध्यक्ष दीपक घायल

गोतस्करों का पीछा करते हुए गोरक्षकों की गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, जिलाध्यक्ष दीपक घायल

Fri, 20 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गोतस्करों का पीछा करते हुए गोरक्षकों की गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, जिलाध्यक्ष दीपक घायल
गो तस्करी रोकने गए लोगों पर पथराव और फायरिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। रामपुरा चौक पर गो तस्करों का पीछा करते हुए गोरक्षा दल की गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष दीपक घायल हो गए। आरोप है कि जिस समय गो तस्करों का पीछा किया जा रहा था, तभी गोतस्करों ने फायरिंग और पत्थराव कर दिया। इसमें जिलाध्यक्ष दीपक चौहान व रिंकू प्रजापत घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं गो तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

दीपक चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे सात-आठ अज्ञात लोग रामपुरा चौक के पास गायों को पिकअप में लोड करने की तैयारी कर रहे हैं। जैसे ही गोरक्षा दल के सदस्य यहां पहुंचे गो तस्करों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया तो उन्होंने दो बार उनकी ओर गोली चला दी। जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से गाड़ी टकरा गई। इस घटना में उन्हें चोट आई। सुबह आचार्य योगेंद्र ने नेतृत्व आजाद आचार्य और गो रक्षकों ने मिलकर सुबह थाना में शिकायत की। एसएचओ समरजीत ने बताया कि गो रक्षका दल के सदस्य दीपक चौहान की शिकायत पर पुलिस ने सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उस वक्त की फोन कॉल के माध्यम से भी गो तस्करों की छानबीन कर रहे है।
विज्ञापन

फोटो नंबर
19 जेएनडी18: घायल गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान।
19जेएनडी19: गोतस्करों के पत्थराव से टूटे गाड़ी के शीशे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed