{"_id":"5b1041404f1c1bfa6e8b5843","slug":"91527791936-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के बाहाने दो नाबालिग लड़कियों के शारीरिक शोषण के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के बाहाने दो नाबालिग लड़कियों के शारीरिक शोषण के मामले में केस दर्ज
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के साथ इलाज के नाम पर शारीरिक शोषण करने वाले ढोंगी बाबा व उसके चेले के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले लड़कियों ने ढोंगी बाबा पर आरोप लगाए थे।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कहा कि उसकी 16 वर्षीय व 14 वर्षीय दो लड़कियां कई सालों से बीमार चल रही हैं। किसी रिश्तेदार ने उन्हें सिल्लाखेड़ी गांव में एक कथित बाबा सतीश व उसके चेले मंगत द्वारा इलाज करने की जानकारी दी। सतीश के चेले मंगत ने बार-बार उन्हें इलाज के लिए बुलाने का दबाव डाला। आखिरकार वह उन्हें इलाज के लिए डेरे में ले गए। इस पर ढोंगी बाबा सतीश ने लड़कियों को डेरे में बंधक बनाकर रख लिया। परिजनों तक से नहीं मिलने दिया गया। इस दौरान डेरे के बाबा द्वारा उनके साथ छेड़खानी की गई। इतना ही नहीं इलाज के नाम पर परिजनों से पहले 51 हजार रुपये, फिर 25 हजार रुपये वसूले गए। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने कहा कि महिला की शिकायत पर ढोंगी बाबा सतीश व उसके चेले मंगत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।