{"_id":"59cbe5b74f1c1bc8538b4c12","slug":"91506534839-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी चोरी, मामला दर्ज
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम के पास से गाड़ी चोरी, मामला दर्ज
जींद। सेक्टर नौ स्थित एकलव्य स्टेडियम के पास खड़ी गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी में अढ़ाई लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
अर्बन इस्टेट निवासी हरमिंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को वह घूमने के लिए सेक्टर नौ में गया हुआ था। उसने अपनी गाड़ी को एकलव्य स्टेडियम के पास खड़ा कर घूमने के लिए चला गया। इस दौरान उसकी गाड़ी के अंदर अढ़ाई लाख रुपये की नकदी भी रखी हुई थी। जब वह थोड़ी देर के बाद वहां पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी गायब थी। आसपास पता करने पर कोई सुराग नहीं लगा। बाद में घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई, लेकिन गाड़ी का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने हरमिंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।