{"_id":"5c72e781bdec2273667924d1","slug":"81551034241-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से निकाले 40 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से निकाले 40 हजार रुपये
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सफीदों रोड नाके के निकट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन में अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकलवा लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रेलवे रोड निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को वह सफीदों रोड पर गया हुआ था। जरूरत पड़ने पर उसने सफीदों रोड नाके के निकट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन से पैसे निकलवाने का प्रयास किया लेकिन तकनीकी खामी के कारण मशीन से पैसे नहीं निकले। एटीएम केबिन में खड़े दो युवकों ने सहायता के लिए उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पैसे निकलवाने का प्रयास किया लेकिन कार्ड से पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह घर लौट गया। कुछ समय के बाद उसके मोबाइल पर दो बार 20-20 हजार रुपये निकलवाए जाने का मैसेज आया। जब उसने एटीएम कार्ड की जांच की तो वह भी बदला हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।