{"_id":"5b883be842c79246480316a5","slug":"81535654888-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिला सैल में निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिला सैल में निगला जहर
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिला सेल में निगला जहर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ससुराल पक्ष के लोगों व पति से परेशान महिला कांग्रेस की पूर्व जिला प्रधान रीतू लाठर ने महिला थाना परिसर स्थित महिला सेल में जहर निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि महिला सेल प्रभारी बीरमती ने तुरंत मुंह में हाथ डालकर जहर की गोली को निकाल दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
जानकारी के लिए करीब एक साल पहले रीतू लाठर सफीदों में चरस के साथ पकड़ी गई थी। इसके बाद वे जेल में भी रही, लेकिन इस समय जमानत पर बाहर हैं। रीतू का कहना कि चरस से साथ पकड़ने जाने के बाद उसके ससुराल वाले पति को उसके पास नहीं आने दे रहे हैं। इसके चलते पहले भी उसने महिला सेल में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद उसका पति कुछ दिनों तक उसके पास आया, लेकिन फिर से उसने आना बंद कर दिया है। इसको चलते एक सप्ताह पहले ही उसने महिला सेल में फिर से शिकायत दी। वीरवार दोपहर बाद पुलिस ने रीतू लाठर व उसके ससुराल वालों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। इसी दौरान रीतू ने अपने साथ लाई गई जहर की गोली निगलने का प्रयास किया। जैसे ही महिला सेल प्रभारी बीरमती को इसका आभास हुआ वे भी रीतू लाठर के साथ बाहर आ गई और उसके मुंह में हाथ डालकर जहर की गोली निकाल दी। रीतू के अनुसार उसका पति जयभगवान उसे खर्च तक नहीं दे रहा है। वह अकेली रह रही है। इसके चलते ही उसने जहर निगलाना चाहा।
वर्जन
रीतू लाठर नामक महिला को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उसने जहर निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में रीतू लाठर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामभज, डीएसपी, मुख्यालय।