{"_id":"5b1adb444f1c1bb51e8b4dc4","slug":"81528486724-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार ने कारिंदे को मारा पिस्तौल का बट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदार ने कारिंदे को मारा पिस्तौल का बट
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। खाना खाते समय किसी बात को लेकर रसोइये से हुई कहासुनी के चलते एक युवक को शराब ठेकेदार ने पिस्तौल को बट मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब युवक नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए गया तो यहां पर दो ठेकेदारों ने उसकी पिटाई की और पिस्तौल से फायर करके दहशत फैला दी। पुलिस ने दो शराब ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिंघवाल निवासी नरेश ने शिकायत दी कि वह नरवाना की आरपी नैन शराब कंपनी में कारिंदा है। रात को लगभग 10 बजे वह, बेरलखां निवासी गुरमीत, सिंघवाल निवासी विनोद खाना खा रहे थे। किसी बात को लेकर रसोइये जोशी से उनकी कहासुनी हो गई। शोर सुनकर दनौदा खुर्द निवासी शराब ठेकेदार कर्मबीर व जगबीर आ गए। आते ही उन्होंने नरेश को पकड़ लिया और अपनी लाइसेंस रिवाल्वर का बट सिर में दे मारा व लात मारी। नरेश ने कहा कि गुरमीत व विनोद ने उसे छुड़वाया और नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया। जब वह इलाज करवाकर अस्पताल के गेट पर पहुंचे तो कर्मबीर व जगबीर ने उसे फिर से पकड़ लिया और मारपीट की। गुरमीत जब उसे छुड़वाने लगा तो कर्मबीर ने गुरमीत को भी पिस्तौल का बट मारा। इसके बाद कर्मबीर ने पिस्तौल से फायर कर दिया। नरेश ने कहा कि वह जमीन पर लेट गया और बच गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जगबीर व कर्मबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोनों आरोपी काबू
नरवाना शहर थाना प्रभारी रविश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों शराब ठेकेदारों जगबीर व कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।