{"_id":"594ac57a4f1c1b8f578b47f8","slug":"81498072442-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज परिसर में फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज परिसर में फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुलाना। राजकीय कॉलेज में 10 महीने पहले हथियारबंद युवकों के विद्यार्थियों पर हमला करने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जुलाना के वार्ड एक निवासी संदीप उर्फ एमसी ने 19 अगस्त को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ युवक हथियार लेकर राजकीय कॉलेज परिसर में घुस आए। कॉलेज परिसर में घुसते ही युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान हथियारबंद युवकों ने उस पर लाठी व बिंडों से हमला कर दिया। इस हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कॉलेज के छात्र साहिल को नामजद कर चार अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान गांव दुबलधन निवासी सोमबीर का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी सोमबीर को गिरफ्तार कर लिया।
कॉलेज परिसर में फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार