फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो लोगों पर हत्या का आरोप

झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो लोगों पर हत्या का आरोप

Thu, 09 May 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो लोगों पर हत्या का आरोप
जींद। रोहतक रोड पर स्थित स्वामी दयानंद स्कूल के पीछे झाड़ियों से बुधवार की रात सवा आठ बजे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बिशंभर नगर निवासी 27 वर्षीय सौरव के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने कॉलोनी के ही दो युवकों पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि कॉलोनी निवासी सागर के साथ करीब छह महीने पहले सौरव का झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरव शर्मा ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका छोटा भाई सौरव उर्फ सन्नी फिलहाल कोई काम नहीं करता था। वह घर पर ही रहता था। बुधवार को दिन में वह घर से निकल गया था। शाम को लगभग पांच बजे उसके पास कॉलोनी का रहने वाला सन्नी आया और उसने कहा कि सौरव दयानंद स्कूल के पीछे झाड़ियों में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा और उसे उठाकर नागरिक अस्पताल लेकर गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरव की गर्दन पर खरोच के निशान मिले हैं। गौरव ने कहा कि उसके भाई की हत्या बिरजी व सागर ने की है।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे सौरव को दोनों आरोपियों के साथ देखा गया था। तीन दिन पहले सागर के साथ उसके भाई का झगड़ा हो गया था। उसके साथ पहले भी सौरव का झगड़ा हो चुका था। पुलिस ने बिरजी व सागर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों पर है संदेह
गौरव ने कहा कि चार लोगों पर हत्या करने का संदेह है। इनमें से दो की पहचान हो गई है। उसने बताया कि छह महीने पहले सौरव का सागर के साथ झगड़ा हो गया था। कई बार सौरव से झगड़े के बारे में पूछा, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। अब बुधवार रात को अचानक उसका शव मिला जिससे उसकी हत्या की आशंका है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस को शाम को ही सूचना मिली थी कि एक युवक का शव रोहतक रोड स्थित दयानंद स्कूल के पीछे झाड़ियों में पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed