फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अर्बन एस्टेट के मकान से सोने के जेवरात समेत नकदी उड़ा ले गए चोर

अर्बन एस्टेट के मकान से सोने के जेवरात समेत नकदी उड़ा ले गए चोर

Fri, 13 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट के मकान से सोने के जेवरात समेत नकदी उड़ा ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शहर की सबसे सुरक्षित एवं पॉश कॉलोनी अर्बन इस्टेट में हर सप्ताह एक चोरी की वारदात हो रही है। पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों ने अर्बन इस्टेट में गश्त बढ़ाने की भी मांग की। पुलिस के अनुसार गश्त बढ़ा दी गई लेकिन इसके बावजूद चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सेक्टर-11 के मकान नंबर 3189 से रात को चोर सोने के जेवरात व 50 हजार की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अर्बन इस्टेट निवासी रमेश कुमार ने बताया कि रात को चोरों ने घर के दरवाजे से प्रवेश कर मकान में रखी अलमारी के ताले तोड़े और उसमें रखे सोने के जेवरात सहित 50 हजार की नकदी चुरा ले गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर मुआयना किया। पिछले वीरवार को भी मकान नंबर 2917 से सोने के जेवरात व दो लाख की नकदी चोरी हुई थी। उससे पिछले सप्ताह की चोर मकान नंबर 2740 में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व 57 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए थे।
विज्ञापन

जल्द लगाया जाएगा चोरों का पता
सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र खर्ब ने कहा कि चोरी की वारदात का जल्द पता लगाया जाएगा। पुलिस को पहले से और अधिक सतर्क कर दिया गया है। इन वारदात में संबंध में उनकी जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed