{"_id":"5ab54a7d4f1c1be73f8b4989","slug":"71521830525-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश मनजीत उर्फ सोनू काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश मनजीत उर्फ सोनू काबू
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 26 दिसंबर को नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी के मुनीम चंद्रपाल की हत्या कर 22 लाख रुपये लूटने और नगर परिषद के उप प्रधान सुभाष जांगड़ा को गोली मारने के मुख्य आरोपी मनजीत को सीआईए टीम ने वीरवार को हरिद्वार से काबू कर लिया। तीन महीने से मनजीत सीआईए के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस ने मनजीत की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये ईनाम की घोषणा भी की हुई थी। शुक्रवार को सीआईए ने मनजीत को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया ताकि इस मामले में बाकी बची राशि बरामद की जा सके।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि 26 दिसंबर 2017 को नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी के मुनीम चंद्रपाल की मनजीत व उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनजीत व उसके साथी चंद्रपाल से 22 लाख रुपये की राशि लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप, असंध निवासी प्रदीप की प्रेमिका पूजा, गांव बिशनपुरा निवासी सुरेंद्र, नरवाना रोड निवासी मुकेश, मनजीत की गाड़ी चलाने वाला कृष्ण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने उत्तरप्रदेश के रेपेवाला मोहल्ला निवासी इसरार को इन लोगों को हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में काबू किया था। पुलिस अब तक 22 लाख रुपये में से 12 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। हत्या व लूट के इस मामले का मुख्य आरोपी मनजीत फरार चल रहा था। पुलिस ने मनजीत की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का ईनाम भी रखा था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सीआईए प्रभारी सुरेंद्र सिंह को गुप्ता सूचना मिली कि मनजीत हरिद्वार में है। सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, अंकित कुमार, अशोक कुमार ने सूचना के आधार पर छापा मारकर मनजीत को हरिद्वार से काबू किया।
मनजीत पर विभिन्न धाराओं के तहत नौ मामले दर्ज
-5 जुलाई 2017 को नरवाना के सुरेंद्र ने अपने विरोधी पर केस दर्ज करवाने के चक्कर में मनजीत से खुद पर गोली चलवाई।
-30 दिसंबर 2017 को मनजीत ने अपने ताऊ के बेटे अशोक की बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या की।
-20 फरवरी 2018 को जींद नगर परिषद् के वाइस चेयरमैन सुभाष जांगड़ा को घर से बाहर बुलाकर गोली मारी।
-8 मार्च 2018 को मनजीत के रामबीर कॉलोनी कार्यालय में रखे भारी मात्रा में सात असलाह व 24 कारतूस बरामद किए।
भाजपा नेता सोमबीर पहलवान पर हमला करने की फिराक में था मनजीत
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी मनजीत ने पूछताछ में बताया कि वह भविष्य में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री के नजदीकी और नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन सुदेश देवी के जेठ सोमबीर पहलवान, जुलानी गांव निवासी कंवर सिंह, अपने ताऊ के दूसरे बेटे राजेश की हत्या करना चाहता था। चंद्रलोक कॉलोनी निवासी नगर पार्षद रणधीर सिंह व डॉ. डीपी जैन को भी धमकी देकर उससे दस-दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस के अनुसार सोमबीर पहलवान नगर परिषद के उप प्रधान सुभाष जांगड़ा की मदद करता है। ऐसे में मनजीत सोमबीर पहलवान से भी दुशमनी बरत रहा है। वहीं कंवर सिंह व राजेश को पुरानी रंजिश के चलते मनजीत मारना चाहता था।