फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Sat, 11 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
सर्च अभियान में 18 घंटे बाद गन्ने के खेत से राजेश उर्फ राजा गिरफ्तार, काला बांगड़ा फरार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जेल से पेरोल पर आए हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और अन्य 14 वारदातों शामिल भगौड़ा चल रहे कुख्यात अपराधी राजेश उर्फ राजा को पुलिस की अपराध शाखा ने शामलो कलां के खेतों से काबू किया है। वहीं उसका दूसरा साथी अलेवा निवासी काला बांगड़ा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने शामलो कलां गांव में सर्च अभियान चलाया। 14 एकड़ गन्ने की फसल में पुलिस ने जवानों के साथ 18 घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन दो में से एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दूसरे अपराधी को काबू किया गया है। शनिवार को पुलिस इसे अदालत में पेश करेगी। दोनों ही बदमाश करीब एक साल से पैरोल से फरार चल रहे थे।
सीआईए टीम इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कुख्यात अपराधी राजेश उर्फ राजा गांव बीबीपुर निवासी व उसका साथी रणदीप उर्फ काला बागड़ा गांव शामलो कलां गांव के खेतों में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने यहां दबिश दी। इस पर पेरोल जंपर राजेश उर्फ राजा पुलिस की गिरफ्त में आ गया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि राजा के खिलाफ जींद में विभिन्न धाराओं के तहत 14 मामले दर्ज हैं तथा उसके साथी के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। दोनों कुख्यात आरोपी हत्या के मामले में पेरोल जंप किए हुए थे। पुलिस ने आरोपी राजा को शामलो कलां के खेतों से काबू कर लिया गया हैं।
विज्ञापन



गन्ने के खेत में उलझी रही पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार शामलो कलां गांव में यह कार्रवाई वीरवार शाम को शुरू की गई, लेकिन आरोपी गन्ने के खेत में होने के कारण उन तक पहुंचना आसान नहीं था। ऐसे में काफी मशक्कत के बाद राजेश उर्फ राजा तो पुलिस केे हत्थे चढ़ गया, लेकिन पुलिस रणबीर उर्फ काला बांगड़ा को तलाश करती रही। सुबह तक जब वह नहीं मिला तो टीम लौट आई। हालांकि पुलिस इस कार्रवाई इतना समय लगने की बात से मना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की कार्रवाई उठा रही सवाल
बेशक पुलिस कह रही है कि आरोपी को करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद काबू किया गया है, लेकिन सुबह इसकी सूचना आते ही मीडिया पुलिस से इसकी जानकारी जुटाने के प्रयास में रही। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद देर शाम पुलिस ने प्रेस बयान जारी कर एक आरोपी के गिरफ्तार होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed