{"_id":"5c9d1023bdec2214380c3830","slug":"61553797155-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर चालक ने मारी बाइक को टक्कर, पुत्र की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर चालक ने मारी बाइक को टक्कर, पुत्र की मौत, पिता गंभीर
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। गांव गतौली में बाइक पर घर जा रहे एक पिता-पुत्र को गतौली की ओर से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता की हालत अभी भी गंभीर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव गतौली निवासी बिजेंद्र अपने 17 वर्षीय अभिषेक के साथ गांव के बस स्टैंड की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। पीछे से उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता-पुत्र गिर गए। दोनों को गंभी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पिता बिजेंद्र की हालत अभी गंभीर है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।