फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   करसोला गांव में शराबी को सगे भाई ने पीटा, गंभीर चोटों की वजह से हुई मौत, मामला दर्ज

करसोला गांव में शराबी को सगे भाई ने पीटा, गंभीर चोटों की वजह से हुई मौत, मामला दर्ज

Thu, 05 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
करसोला गांव में शराबी को सगे भाई ने पीटा, गंभीर चोटों की वजह से हुई मौत, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। गांव करसोला में गत रात्रि दो भाइयों का झगड़ा हो गया। झगड़े में शराबी बारूराम को उसके भाई सुरेंद्र उर्फ संजय ने लाठी और डंडो से पीट डाला। इससे उसे गंभीर चोटें आई और सुबह बारूराम की मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
करसोला गांव निवासी बारूराम (45) शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह भाई के परिवार के साथ झगड़ा करता था। बारूराम के परिजनों ने बताया कि उसकी 2009 में शादी हुई थी लेकिन शराब की लत से तंग आकर बारूराम की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। उसके बाद से वह अपने भाई सुरेंद्र के पास ही रहता था। गत रात्रि भाई के साथ उसका झगड़ा हो गया जिसमें सुरेंद्र उर्फ संजय ने उसे लाठी और डंडो से पिटाई कर दी। इसमें बारूराम को गंभीर चोटें आई और अलसुबह ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि करसोला गांव में एक भाई ने अपने भाई को पीट दिया जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी सुुरेंद्र उर्फ संजय को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed